• 29-04-2024 00:31:15
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

छत्तीसगढ

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी भाजपा में हुई शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सीमा बघेल ने बीजेपी में प्रवेश किया

कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया

दुर्ग। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका पे झटका लग रहा है। एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दावा है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में थे। विजय बघेल के नामांकन सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने बीजेपी प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेध होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका कहा जा रहा है। भूपेश बघेल पर इस परिवारिक स्ट्राइक पर आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति भी गरमा सकती है।

 सीमा बघेल के अलावा  घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी बीजेपी में शामिल हो गये हैं। आपको बता दें कि घनाराम साहू पुराने कांग्रेसी नेता है, वो जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। इन दोनों के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। . बड़े कांग्रेस नेताओं के भाजपा और दुसरे दलों में शामिल होने की ख़बरों के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक़ पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाव से मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं।

योग की यात्रा में जोड़कर स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण-भारतीय योग संस्थान (यह भी पढ़े )

दरअसल आज दुर्ग भाजपा के उम्मीदवार विजय बघेल की नामांकन रैली में शामिल होबे सीएम विष्णुदेव साय दुर्ग पहुंचे हुए हैं। उन्ही की मौजूदगी में सीमा बघेल को सीएम ने भगवा साफा ओढ़ाया और भाजपा में शामिल किया।                          
                           

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.